दूदू। पंचायतीराज चुनाव से पहले दूदू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाडोता में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने दूदू विधायक एवं राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के आवास पर भाजपा का दामन थामा।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंदीलाल देवन्दा गाड़ौती, रामनारायण मंडोलिया कपड़ियावास कलां और रामलाल बिजारणिया कपड़ियावास कलां सहित अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाकर मिठाई खिलाई गई।