किशनगढ़ रेनवाल। पचार रोड स्थित सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी की कक्षा 8 की छात्रा निकिता यादव का स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। निकिता के चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

जयपुर के बनीपार्क में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद निकिता यादव का स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन किया गया। अब आगामी क्रिकेट मैच भीलवाड़ा में आयोजित होगा।

निकिता के स्टेट लेवल पर चयन होने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका साफा, माला एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

विद्यालय निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत ने बताया कि निकिता ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। टीम कोच नरेंद्र मीणा ने बताया कि अब निकिता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

निकिता के दादाजी मालीराम यादव ने बताया कि निकिता बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विशेष रुचि रखती है। पढ़ाई में भी वह काफी होनहार है।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत, मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा कुमावत, अनु कंवर, बसंत कुमार शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।