रेनवाल कस्बे में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रूड़ा बाबा बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहे युवक को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन युवक के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कमल कुमार रेगर पुत्र शेडूराम, निवासी अंबेडकर कॉलोनी, रेनवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमल कुमार अपने घर से पैदल जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर रेनवाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को रेनवाल उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है