रिपोर्ट मोना कुमावत ।

जोबनेर। बुधवार शाम करीब 4 बजे ड्योढ़ी कोड़ी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल लोगों में दो व्यक्ति बेबास क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जबकि दो ड्योढ़ी कोड़ी क्षेत्र के ग्रामीण बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान को लेकर अभी स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोग घायलों की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आए। गंभीर स्थिति में पड़े घायलों के लिए यह वक्त मदद का था, लेकिन मौके का नजारा लोगों को सोचने पर मजबूर कर गया।

इसी बीच सुरेश फगोड़िया ने बिना किसी देरी के घायलों की मदद के लिए आगे बढ़कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने अपने निजी वाहन से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया और भर्ती करवाया।