रिपोर्टर मोना कुमावत

जोबनेर। कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पास बुधवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक महिला और एक छोटा बच्चा घायल हो गए। गनीमत रही कि समय रहते राहत मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार कुचामन से जोबनेर की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी कार जोबनेर से कुचामन की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए।

 

दुर्घटना के तुरंत बाद राहुल जाखड़ (अणतपुरा) बिना समय गंवाए घायलों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला और बच्चे को सुरक्षित वाहन से बाहर निकालकर तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की लोगों ने सराहना की।

 

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति जल्द सामान्य हो गई।

 

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें। ⬇️