किशनगढ़-रेनवाल। क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से ट्रेनों के ठहराव की मांग के बाद किशनगढ़-रेनवाल, सांभरलेक और नरैना रेलवे स्टेशनों पर 5 ट्रेनों के ठहराव की सुविधा मिलने की जानकारी सामने आई है।

जारी पोस्टर के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग से इन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। इस पहल के लिए भाजपा नेता निर्मल कुमावत, फुलेरा की ओर से केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया गया है।

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

🚆 12065-12066 DEE-JAN SHATABDI
➡️ किशनगढ़-रेनवाल रेलवे स्टेशन

🚆 14661-14662 BME-JAT EXPRESS
➡️ सांभरलेक रेलवे स्टेशन

🚆 22977-22978 JP-JU SF EXP
➡️ सांभरलेक रेलवे स्टेशन

🚆 19609-19610 UDZ-YNRK EXP
➡️ नरैना रेलवे स्टेशन

🚆 12991-12992 JP-UDZ EXP
➡️ नरैना रेलवे स्टेशन

इन ट्रेनों के ठहराव से किशनगढ़-रेनवाल, सांभरलेक और नरैना क्षेत्र के यात्रियों को जयपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ व्यापार, रोजगार और अन्य गतिविधियों को भी सुविधा मिल सकती है।

स्थानीय स्तर पर इन ठहरावों को क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा के रूप में देखा जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें।