रेनवाल | BS ADVANCE NEWS
जयपुर ग्रामीण पुलिस ने निवेश के नाम पर 14 लाख 42 हजार 942 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में चार साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा धारा 299 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी थी।
क्या है पूरा मामला?
रेनवाल थाने में वर्ष 2022 में एफआईआर संख्या 12/2022 दर्ज हुई थी। आरोप था कि नेचुरल साहल्या प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश के नाम पर लोगों से 14,42,942 रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले की जांच के दौरान कुछ आरोपी गिरफ्तार हो गए, लेकिन दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।
विशेष अभियान में मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय अपराध शाखा, जयपुर के निर्देश पर प्रदेशभर में लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रेनवाल थाना पुलिस को भी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
वृत्ताधिकारी जोबनेर पन्ना लाल जांगिड़ के सुपरविजन और रेनवाल थानाधिकारी हीरालाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर 15 जुलाई 2026 को जयपुर के सिंधी कैंप क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
मुरलीधर बिड़ला (66) निवासी नई नगरी, दशहरा चौक, मांडल, जिला भीलवाड़ा।
हरियंश बिड़ला (29) निवासी महेश मार्ग, संजय कॉलोनी, जिला भीलवाड़ा।
पुलिस ने बताया कि इसी मामले में अनिल कुमार बिड़ला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल था तथा निवेशकों से कितनी राशि वसूली गई थी।
वीडियो देखने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें👇👇
No approved comments yet. Be the first to share your view.