रेनवाल। रेनवाल तहसील के सबसे बड़े HI-TECH स्कूल साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सैटरडे एक्टिविटी के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर, सैनिक, शिक्षक, वैज्ञानिक, पुलिस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि की वेशभूषा धारण कर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। वहीं राजस्थानी संस्कृति, राजपूताना परंपरा और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय के संस्था प्रधान श्री राजेश कुमार सिंगड़ ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और मंच संचालन की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी विद्यालय में ऐसे रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानाचार्या चेतना सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी में सीखने की ललक और लक्ष्य प्राप्त करने का जज्बा स्पष्ट दिखाई देता है। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सब्सक्राइब करें 👇
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रथम स्थान विजेता
- ट्विंकल शर्मा
- समर प्रताप
- तपस्वी राज
- यशस्वी
- कृतिका
- भुवन्या
- कृतिक
- चहक
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के प्रथम स्थान विजेता
- पूर्वी यादव
- अवनी
- गीतांजलि
- तन्मय खाण्डल
- कृष
- इशिता ताखर
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाकर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई रोकने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति बचाने का संदेश दिया।
मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाश शर्मा ने बताया कि समर कैंप के बाद आयोजित यह विद्यालय का पहला बड़ा कार्यक्रम था, जिसने विद्यार्थियों की कला, कौशल और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आगे भी बच्चों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर राजेश कुमावत सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
No approved comments yet. Be the first to share your view.