रेनवाल। इस वक्त की बड़ी खबर रेनवाल क्षेत्र के करणसर गांव से सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और ₹1 लाख की नकदी चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार, यह मकान छीतरमल यादव, निवासी आम वाली ढाणी का बताया जा रहा है। वारदात के समय घर में रहने वाली नीतू यादव अपने पीहर लोरवाड़ा गई हुई थीं, जिसके चलते मकान सूना था।

अज्ञात चोरों ने कमरे के पीछे लगी जाली को तोड़कर मकान में प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए।

चोरी हुए सामान में पांच चांदी की अंगूठियां, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की रकड़ी, तीन जोड़ी चांदी की बिछूड़ी, एक जोड़ी सुई-धागा, पांच जोड़ी पायजेब, एक सोने की झोलियां, एक चांदी का बड़ा रानी हार, चांदी की बोल्ड सहित ₹1 लाख की नकदी शामिल बताई जा रही है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।