किशनगढ़ रेनवाल। जयपुर ग्रामीण पुलिस के निर्देशन में रेनवाल थाना पुलिस ने POCSO एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी राहुल बावरीया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जयपुर शहर से डिटेन करने के बाद पूछताछ और अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तार किया।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि 24 अगस्त 2026 को एक परिवादी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी द्वारा गलत काम किए जाने की रिपोर्ट रेनवाल थाने में दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 249/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार सूचना तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी सहायता से संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।

पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर आरोपी राहुल बावरीया को जयपुर शहर से डिटेन किया गया। मामले में अनुसंधान के दौरान आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद पुलिस ने 1 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।