रेनवाल। रेनवाल थाना क्षेत्र के देवा का बास रेलवे अंडरपास के पास रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 44 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान सिंटू शेख निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिंटू शेख रविवार सुबह शौच के लिए गया था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेनवाल उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि मृतक करीब एक माह पहले ही मजदूरी करने के लिए रेनवाल क्षेत्र में आया था।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पूरी वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 👇
No approved comments yet. Be the first to share your view.