रेनवाल। शहर के वार्ड नं. 2 स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार रात अचानक सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर में आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सिलेंडर में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
No approved comments yet. Be the first to share your view.