भैंसलाना | भैंसलाना स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार, 27 जुलाई 2026 को प्रजापति समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमित जी अनावडया ने की। बैठक के दौरान समाज द्वारा राजा दक्ष प्रजापति जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर 24 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विशाल प्रजापति समाज मेले के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने मेले को भव्य एवं सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता का आह्वान किया। बैठक में मेले की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बजरंग जी (परतापुरा), गोविंद जी, नारायण जी, कान जी (भादवा), कालू जी, मंगल जी सिनोदिया, सुरेंद्र जी, कजू जी, गोपाल जी (जोबनेर), इंद्रपाल जी (जेतपुरा), छीतर जी, दुलीचंद जी, मालीराम जी, तुलसीराम जी, प्रकाश जी (भैंसलाना), नंदकिशोर जी (फुलेरा), चिरंजीलाल जी (तेज्या का बास), श्रीराम जी, नारायण जी, पप्पू जी (ठिकरिया), रामकुमार जी (रमजीपुरा), भीवा जी (ठिकरिया), प्रकाश जी (पचकोडिया), राधेश्याम जी (नांदरी) सहित प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का समापन समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं आगामी मेले को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।