किशनगढ़ रेनवाल। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं फुलेरा विधानसभा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत का जन्मदिन सोमवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। उनके निवास स्थान पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।
भाजपा किशनगढ़ रेनवाल मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पूर्व विधायक निर्मल कुमावत को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर निवास स्थान पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, कार्यकर्ताओं का उत्साह और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहा, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
No approved comments yet. Be the first to share your view.