भेसलाना में पूर्व विधायक निर्मल कुमावत का जन्मदिन मनाया, कांग्रेस बूथ अध्यक्ष छितर नेहरा भाजपा में शामिल

रिपोर्टर – सोहन दास स्वामी

भेसलाना। फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी निर्मल कुमावत के जन्मदिन के अवसर पर भेसलाना में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला। रेवेन्यू विलेज प्रेमपुरा के कांग्रेस बूथ अध्यक्ष छितर नेहरा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

छितर नेहरा के भाजपा में शामिल होने से प्रेमपुरा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर लक्ष्मण सारण, बूथ अध्यक्ष सोहन दास स्वामी, किशन माली, शंकर लाल गुर्जर, हरदेव कुमावत, छितर गुर्जर, वार्ड पंच मंगल जाखड़, राजू चोपड़ा, हनुमान फूलफकर, पदमा बिजारणिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के जन्मदिन पर आयोजित यह सम्मान समारोह संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का प्रतीक है।