किशनगढ़ रेनवाल। जयपुर ग्रामीण जिले के डूंगरी खुर्द गांव में स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है। ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचीं तीन शातिर महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 1 से 1.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गईं।

 

जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात महिलाएं कार में सवार होकर ज्वेलरी शॉप पर पहुंचीं। उन्होंने आभूषण खरीदने के बहाने दुकानदार से विभिन्न डिजाइन दिखाने को कहा और बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान मौका पाकर महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए और वहां से फरार हो गईं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है

CCTV फुटेज वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें।