रेनवाल/ रिपोर्ट: मोना कुमावत। रेनवाल-हरसोली मोड़ के समीप शुक्रवार को दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से रेनवाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

हादसा किस कारण हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।