✍🏻रिपोर्ट-राहुल शर्मा

जोरपुरा जोबनेर में मेगा हाईवे पर अवैध रूप से संचालित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने शराब ठेके के बाहर एकत्र होकर धरना दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि शराब का ठेका अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। मेगा हाईवे पर सरकारी स्कूल, शिव मंदिर और बीसलपुर पेयजल पंप हाउस स्थित होने के बावजूद यहां शराब की दुकान संचालित है। अवैध शराब ठेके के चलते क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे आमजन भयभीत है।

 

धरने की सूचना पर मौके पर जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से अवैध रूप से संचालित शराब ठेके को तत्काल हटाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। मौके पर जोबनेर नायब तहसीलदार संजय परसोया ने पहुचकर ग्रामीणों से की मुलाकात, मौके पर पहुचकर पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों से की फोन पर वार्ता। ग्रामीणों का आरोप है शराब दूकान काचरोदा के नाम से जोरपुरा जोबनेर में संचालित है अवैध गोदाम, गोदाम की आड में अवैध शराब की हो रही है बिक्री। देर रात तक अवैध शराब की होती है बिक्री। शराब ठेके को अन्यत्र स्थान पर लगाने की मांग। ग्रामीणों ने प्रशासन को दिया 8 दिनों का समय। मांगे नही मांगे जाने पर जयपुर नागौर फलोदी मेगा हाईवे को किया जाएगा बाधित। महिलाओं ने जताया रोष

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

🎥 पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।