किशनगढ़ रेनवाल। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी, नगर पालिका मंडल किशनगढ़ रेनवाल की ओर से शुक्रवार को मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। चौमू दरवाजा स्थित गर्ग भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री निर्मल जी कुमावत, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा OBC मोर्चा एवं पूर्व विधायक, तथा के.डी. बाबर जी, जिला प्रभारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राजेश गुर्जर जी ने की। वहीं मंडल अध्यक्ष श्री जयनारायण प्रजापत, निकाय प्रभारी श्री रूपेन्द्र सिंह करिरी जी एवं प्रवासी कार्यकर्ता श्री सुनील जी भामू सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। वक्ताओं ने विकास, सुशासन एवं जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

 

मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों एवं रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से भाजपा नगर पालिका चुनाव में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

भाजपा मंडल किशनगढ़ रेनवाल के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता के सहयोग से संगठन को मजबूती मिलेगी।