नई दिल्ली। केंद्र सरकार में शनिवार को बड़ा बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ संभालेंगे। 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपने का फैसला सामने आया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में चर्चा बनी हुई है।