रेनवाल पुलिस ने कस्बे में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 11 पीतल के फव्वारा नोजल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, रेनवाल निवासी रुडमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति वहां रखे 15 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गया। घटना दिन के करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई गई। आसपास के अन्य मकानों में भी ताले और अलमारी तोड़ने के प्रयास किए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर सूचना संकलन और तकनीकी सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने सुनिल नायक उर्फ बिट्टु (18) निवासी रेनवाल को करबा दांतारामगढ़ से डिटेन किया। पूछताछ के बाद जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 11 पीतल के फव्वारा नोजल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन में सूने मकानों की रैकी कर ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी: सुनिल नायक उर्फ बिट्टु पुत्र लक्ष्मण उर्फ मिठु, उम्र 18 वर्ष, निवासी खटिको का मोहल्ला, वार्ड नंबर 8, रेनवाल।
बरामदगी: 11 पीतल के फव्वारा नोजल।
पुलिस टीम: थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार, प्रभुसिंह उपनिरीक्षक, प्रकाश कांस्टेबल 1974, भीवाराम कांस्टेबल 1980 और मुकेश कांस्टेबल 1757।
No approved comments yet. Be the first to share your view.