जयपुर ग्रामीण के रेनवाल थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी (नकबजनी) की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, नारायण सिटी प्रथम निवासी दिनेश कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई 2026 को अज्ञात बदमाश उनके सूने मकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाशों ने अलमारी से नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नीरज पाठक एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त जोबनेर पन्नालाल जांगिड़ के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी हीरालाल सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पारंपरिक पुलिसिंग की मदद से वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन बाकोलिया (22) निवासी किशनगढ़ रेनवाल तथा युवराज (19) निवासी रेनवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,190 रुपये नकद, चांदी जैसी धातु के 2 सिक्के, 2 आर्टिफिशियल झुमके, 1 आर्टिफिशियल लॉकेट, 1 आर्टिफिशियल रखड़ी और 1 आर्टिफिशियल चेन बरामद की है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दिन में सूने मकानों की रेकी करते थे और रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है।
▶️ पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
No approved comments yet. Be the first to share your view.